हाथों में ध्वजा, दिल में भक्ति:मेवाड़ के आराध्य देव के दर चले श्रद्धालु: राजपुरा माली खेड़ा से 29वीं विशाल पदयात्रा रवाना

Sep 18, 2026 - 19:14
 0
हाथों में ध्वजा, दिल में भक्ति:मेवाड़ के आराध्य देव के दर चले श्रद्धालु: राजपुरा माली खेड़ा से 29वीं विशाल पदयात्रा रवाना

गुरला (बद्री लाल माली)। मेवाड़ के आराध्य देव श्री चारभुजा नाथ के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक 29वीं विशाल पैदल यात्रा शुक्रवार को राजपुरा माली खेड़ा से अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ रवाना हुई। पूरे क्षेत्र में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं के 'जय श्री चारभुजा नाथ' के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

परंपरा के अनुसार, इस वर्ष भी सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिला श्रद्धालु हाथों में पंचरंगी ध्वजा थामे चारभुजा गढ़बोर धाम के दर्शनों के लिए पैदल यात्रा पर निकले। यात्रा का पहला रात्रि विश्राम बाडिया माता जी एवं आमेट में होगा। इसके बाद दूसरे दिन सभी पदयात्री श्री चारभुजा गढ़बोर धाम पहुंचकर प्रभु के चरणों में शीश नवाएंगे और विशेष पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे।

इस विशाल पदयात्रा में हेमराज, दुर्गा लाल, प्रकाश भाई, नारायण, गोविंद, निखिल, प्रेम, सूरज, सुनील, प्रियंका, दिया, गुंजन, रामकिशन, दिशा, गौरव, ललिता, मदन, भेरू, नवरत्न माली, अंकित, राजेश, यशु वर्धन, आराध्या, निसान माली सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................