पाखर में मंगल कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत; 24 सितंबर को हवन-पूर्णाहुति के बाद होगा विशाल भंडारा

Sep 17, 2026 - 18:46
 0
पाखर में मंगल कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत; 24 सितंबर को हवन-पूर्णाहुति के बाद होगा विशाल भंडारा

 महुवा (अवधेश अवस्थी विधानसभा  क्षेत्र के पाखर गांव में गुरुवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। यहां सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ, महामृत्युंजय जाप एवं एकादशी व्रत उद्यापन समारोह का विधिवत शुभारंभ गणपति पूजन और मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। 
कलश यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। धार्मिक जयकारों और भजनों से गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन के तहत 17 से 24 सितंबर तक प्रतिदिन संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। 

भागवताचार्य  आचार्य विष्णुदत्त शास्त्री महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान के विभिन्न स्वरूपों, लीलाओं और भक्त चरित्रों का कथा के माध्यम से श्रवण कराया जाएगा।

कथा के दौरान होंगे विभिन्न प्रसंग

  • 18 सितंबर को महाभारत प्रसंग, कपिल-देवहूति संवाद, सती चरित्र एवं ध्रुव चरित्र का वर्णन होगा। 19 सितंबर को जड़भरत, अजामिल, प्रह्लाद चरित्र एवं वामनावतार के प्रसंग होंगे। 20 सितंबर को रामावतार, कृष्णावतार एवं नंदोत्सव मनाया जाएगा।
  • 21 सितंबर को श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा और छप्पन भोग का आयोजन होगा। 22 सितंबर को महारास, गोपी विरह एवं रुक्मणी मंगल के प्रसंग होंगे। इसी दिन शाम 4:15 बजे कुआं पूजन एवं एकादशी व्रत उद्यापन समारोह आयोजित किया जाएगा।
  • 23 सितंबर को सुदामा चरित्र, हंसोपाख्यान एवं श्रीसुखदेव विदाई के प्रसंगों का वर्णन होगा। कथा का समापन 24 सितंबर को सुबह 8:15 बजे हवन एवं पूर्णाहुति के साथ होगा। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे विशाल प्रसादी भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने तथा धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया है।  इस अवसर पर रामस्वरूप शर्मा, रमेशचंद, महेशचंद, सुरेशचंद, वासुदेव शर्मा, नरेंद्र, शिवदत्त शर्मा, हरीश, दिलीप, प्रदीप कुमार, श्याम, अशोक शर्मा, दीपक, सौम्य शर्मा, प्रियांशु शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है