महुवा नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध संपन्न, विनीत बंसल बने नगर पालिका अध्यक्ष
अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन, कांग्रेस सहित अन्य की ओर से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा गया; 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे होगी वैधानिक घोषणा
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा महुआ कस्बे के इतिहास में पहली बार नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ जिसमें फॉर्म भरने के समय 3:00 बजे तक मात्र एक फॉर्म भाजपा उम्मीदवार विनीत बंसल द्वारा पेश किया गया भाजपा नेतृत्व द्वारा सिंबल प्रदान किया गया इसके बाद महुवा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई हो गई। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से विनीत बंसल ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी प्रेम राज मीणा के समक्ष दाखिल किया। 3:00 तक मात्र एक आवेदन पत्र विनीत बंसल का आने के बाद अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन होने के कारण विनीत बंसल का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है। उपखंड अधिकारी प्रेम राज मीणा ने बताया कि नियम अनुसार तकनीकी एवं निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे वैधानिक घोषणा की जाएगी।
गौरतलब है कि महुवा नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा के 17 पार्षद, निर्दलीय 13, कांग्रेस के 4 तथा बसपा का 1 पार्षद निर्वाचित हुआ है।
अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस सहित अन्य किसी जीते हुए पार्षद द्वारा आवेदन पत्र नहीं देने के कारण मात्र भाजपा का एक प्रत्याशी विंतित बंसल के अलावा अन्य किसी पार्टी या निर्दलीय ओर से कोई प्रत्याशी सामने नहीं आने के चलते विनीत बंसल का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। लेकिन नियमों के चलते आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है निर्विरोध अध्यक्ष बनने की स्थिति पर विनीत बंसल ने भाजपा पार्टी नेतृत्व, कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, विधायक राजेंद्र मीणा सहित सभी जीते हुए पार्षदों सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
विनीत बंसल के अध्यक्ष बनने की खबर के बाद समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने विधायक राजेंद्र मीणा विनीत बंसल सहित अन्य लोगों का जगह-जगह माला पहनाकर एवं साफा बांधकर मिठाई बताकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। लोगों ने विनीत बंसल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रशासन ने जहां तैयारी शुरू कर दिए वहीं जीते हुए पार्षदों में भी जोश देखा जा रहा है अध्यक्ष का चुनाव तो निर्विरोध हो गया अब देखना है कि उपाध्यक्ष का चुनाव भी सर्व सहमति से निर्विरोध होता है या उसके लिए चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी

