स्वच्छता ही सेवा: तखतगढ़ पालिका कर्मचारियों ने गंवाई तालाब पर किया श्रमदान, दिया स्वच्छता का संदेश
नगर पालिका तखतगढ़ द्वारा गंवाई तालाब पर स्वच्छता श्रमदान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित
तखतगढ़ (बरकत खां)। नगर पालिका तखतगढ़ द्वारा स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘स्वच्छता महोत्सव’ एवं ‘विकसित भारत-जन जन सेवा अभियान’ के तहत गंवाई तालाब पर स्वच्छता श्रमदान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई मित्रों ने गंवाई तालाब परिसर में श्रमदान कर सफाई की। इसके उपरांत संध्या समय तालाब किनारे दीप प्रज्वलित कर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान उपस्थित नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने, कचरा न फैलाने और अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
'स्वच्छता को बनाएं दैनिक जीवन का हिस्सा': कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को “स्वच्छता हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है” का संदेश देते हुए इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।
ये रहे मौजूद: कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी महेंद्र बंजारा, कनिष्ठ अभियंता आकाश त्रिवेदी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रतनलाल, कनिष्ठ सहायक गोपालराम, एसबीएम इंजीनियर चंद्रपाल सिंह, स्वच्छता निरीक्षक मुकेश माली सहित नगर पालिका तखतगढ़ का समस्त स्टाफ, जमादार एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे।

