गौमाता के संरक्षण-संवर्धन में उत्कृष्ट कार्य पर गोपुत्र अवधेश अवस्थी का पिंजरापोल गौशाला जयपुर में हुआ भव्य सम्मान

Sep 16, 2026 - 18:55
 0
गौमाता के संरक्षण-संवर्धन में उत्कृष्ट कार्य पर गोपुत्र अवधेश अवस्थी का पिंजरापोल गौशाला जयपुर में हुआ भव्य सम्मान

 जयपुर (अवधेश अवस्थी) जयपुर के सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला के सुरभि सभागृह में  ज्योति मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, जयपुर एवं लाडली गौशाला, दौसा के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय गौ धन सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।

समारोह में गौ सेवा, गौ संरक्षण एवं मानव सेवा के क्षेत्र में निरन्तर सेवा कर रहे महुवा (जिला दौसा) निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रमुख गौ सेवक गोपुत्र अवधेश अवस्थी को मानव सेवा के साथ गोवंश के संरक्षण संवर्धन सेवा को लेकर  "राष्ट्रीय गौ धन सेवा सम्मान 2026" से सम्मानित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि गौ पुत्र अवधेश अवस्थी पिछले 40 वर्षों से पत्रकारिता के साथ-साथ मानव सेवा गौ माता के संरक्षण, संवर्धन और गौ सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उनके इसी निस्वार्थ सेवाभाव को देखते हुए ट्रस्ट एवं गौशाला परिवार ने गोपुत्र अवधेश अवस्थी को राष्ट्रीय गोधन  सम्मान प्रदान किया है।

मंच पर उपस्थित साधु-संतों एवं ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा गोपुत्र अवधेश अवस्थी का अवस्थी का दुपट्टा, माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र एवं गौ माता का स्मृति चिन्ह भेंट कर गौ पुत्र अवधेश अवस्थी का सम्मान करते हुए अभिनंदन किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अपने उद्बोधन में गोपुत्र अवधेश अवस्थी ने कहा गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने को लेकर नंदी भगवान के साथ देश के शंकराचार्य प्रसिद्ध साधु संतों गौ भक्तों की सानिध्य में हस्ताक्षर अभियान के साथ जन चेतना कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें आप हम सब की भागीदारी अवश्य होनी चाहिए
उन्होंने कहा कि  "गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है। गौ माता ही हमारी पालनहार है। मानव सेवा और जीव सेवा के साथ यदि हम गौ सेवा करते हैं तो हमारा मानव जीवन सफल हो जाता है। यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि गौ माता की कृपा का सम्मान है। गौ सेवा ही सच्ची राष्ट्र सेवा है।"
इस दौरान गोपुत्र अवधेश अवस्थी ने इस सम्मान के लिए ज्योति मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट जयपुर और लाडली गौशाला दौसा के पदाधिकारी सहित गौशाला परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजन समय-समय पर कर गौ माता की संरक्षण संवर्धन गौ सेवा के साथ मानव सेवा करने वाले लोगों का सम्मान करने का आवाहन किया  इस अवसर पर गलता पीठेश्वर संत-महात्मा, गौ भक्त, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक महिला पुरुष उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................