अलवर में बिजली चोरों पर शिकंजा: VCR कटने के बाद भी दोबारा की चोरी, सतर्कता पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

Sep 18, 2026 - 19:11
 0
अलवर में बिजली चोरों पर शिकंजा: VCR कटने के बाद भी दोबारा की चोरी, सतर्कता पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

राजगढ़ (अलवर)। जयपुर डिस्कॉम द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सतर्कता दल और विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना अलवर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दूसरी बार बिजली चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहाँ जुर्माना राशि जमा कराने के बाद उसे जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, जयपुर डिस्कॉम राजगढ़ के सहायक अभियंता (सतर्कता) अशोक कुमार मीणा ने खारियावास (थाना टहला) निवासी रामफूल मीणा (48) पुत्र रामकुवार मीणा को उसके घर पर अवैध रूप से विद्युत चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। मौके पर ही वीसीआर भरी गई। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पूर्व में भी बिजली चोरी करते पकड़ा जा चुका था। दोबारा यही अपराध दोहराने पर सहायक अभियंता ने आरोपी के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 (द्वितीय बार) के तहत नामजद मामला दर्ज कराया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) महेन्द्र शर्मा एवं उप अधीक्षक पुलिस (सतर्कता) जयपुर डिस्कॉम के सुपरविजन में थानाधिकारी ज्ञानीराम चौधरी द्वारा अनुसंधान पूरा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। डिस्कॉम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................