बलदेव छठ पर महुवा सहित हुडला में आस्था का उमड़ा सैलाब, दाऊजी मंदिरों में गूंजे बलदाऊ के जयकारे

Sep 17, 2026 - 18:43
 0
बलदेव छठ पर महुवा सहित हुडला में आस्था का उमड़ा सैलाब, दाऊजी मंदिरों में गूंजे बलदाऊ के जयकारे

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय सहित  क्षेत्र के, हुडला  गांव में गुरुवार को भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई भगवान श्री बलराम जी के जन्मदिवस बलदेव छठ का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। 

महुआ उपखंड मुख्यालय के मुख्य बाजार सब्जी मंडी स्थित प्राचीन बलदाऊ जी के मंदिर व हुडला ग्राम स्थित दाऊजी का मंदिर में श्रद्धालु सहित भक्तों ने पूजा अर्चना कर प्रसादी का वितरण किया  भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भ्राता अनंत शेष अवतार भगवान बलराम जी (बलदाऊ) के जन्मोत्सव पर दाऊजी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिली। मंदिरों में भगवान बलराम जी का विधिवत अभिषेक, पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर बलदाऊ जी के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। 

इस अवसर परआयोजन में गो पुत्र अवधेश अवस्थी, पं. राधामोहन हुडला,  ओमप्रकाश , प्रेमसागर , बबलेश, पं. राधाकृष्णन, दीनदयाल , मुकेश  सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने भगवान बलराम जी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। बलदेव छठ के अवसर पर गांव-गांव में धार्मिक माहौल बना रहा और दाऊजी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बने रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है