अवैध घरेलू गैस सिलेंडरों के परिवहन एवं कालाबाजारी के विरुद्ध कार्रवाई; दो पिकअप वाहनों से 144 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त

Sep 18, 2026 - 17:44
 0
अवैध घरेलू गैस सिलेंडरों के परिवहन एवं कालाबाजारी के विरुद्ध कार्रवाई; दो पिकअप वाहनों से 144 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त

खैरथल (हीरालाल भूरानी) जिला रसद विभाग द्वारा अवैध रूप से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों कि कालाबाजारी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोटकासिम क्षेत्र में दो पिकअप वाहनों को डिटेन कर उनमें परिवहन किए जा रहे 144 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
कोटकासिम पुलिस से प्राप्त प्रारंभिक सूचना के आधार पर जिला रसद अधिकारी के निर्देशानुसार प्रवर्तन निरीक्षक डॉ. मीनाक्षी मीणा एवं कनिष्ठ सहायक मनीष कुमार वर्मा द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रकरण की जांच की गई। जांच के दौरान पिकअप वाहन संख्या RJ32GE1461 से 70 तथा HR47 F2158 से 74 घरेलू गैस सिलेंडर, कुल 144 सिलेंडर बरामद किए गए।
जांच के दौरान वाहन चालकों प्रवीण कुमार एवं मनोज द्वारा गैस सिलेंडरों के परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस, अनुमति अथवा बिल सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इस पर विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों पिकअप वाहनों एवं बरामद 144 घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया।
उन्होंने बताया की जब्त किए गए गैस सिलेंडरों एवं वाहनों को आगामी विधिक कार्रवाई तक सुरक्षित रखने के लिए सम्राट राव गैस एजेंसी, बूढ़ी बावल के गोदाम में सुपुर्द किया गया है। प्रकरण में नियमानुसार एफआईआर दर्ज करवाने की कार्रवाई की जा रही है तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित विधिक प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध परिवहन, अनधिकृत भंडारण एवं कालाबाजारी के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है