राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रथम एकदिवसीय शिविर आयोजित

Sep 18, 2026 - 16:58
 0
राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रथम एकदिवसीय शिविर आयोजित

खैरथल ( हीरालाल भूरानी) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में प्रथम एकदिवसीय शिविर का आयोजन कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. महेश गोठवाल के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राहुल वर्मा ने स्वयंसेवकों को शिविर की गतिविधियों एवं उद्देश्यों से अवगत कराया।
शिविर का शुभारंभ स्वयंसेवकों द्वारा लक्ष्य गीत के सामूहिक गायन से हुआ। इसके पश्चात योग एवं जुम्बा गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेवकों ने शारीरिक स्वास्थ्य और सक्रियता का संदेश दिया। ‘विकसित भारत जन सेवा’ अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों को विभिन्न समूहों में विभाजित कर महाविद्यालय भवन एवं परिसर में श्रमदान और स्वच्छता कार्य किया गया। स्वयंसेवकों ने स्वच्छ एवं सुंदर परिसर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाई।
शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने माई भारत पोर्टल पर अपना नामांकन कराया तथा ‘विकसित भारत यंग लीडर क्विज’ में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस गतिविधि का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना रहा।
शिविर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सानिया, सुखप्रीत, प्रमजीत, साक्षी, पृथ्वी, हीना कुमारी, मनीषा एवं रजनदीप कौर ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। इसके पश्चात आयोजित विचार सत्र में जिला रोजगार अधिकारी श्री चन्द्रभान ने स्वयंसेवकों को रोजगार से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को उद्यमिता एवं स्वरोजगार के अवसरों के बारे में बताते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. महेश गोठवाल ने स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपक चंदवानी ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है