पूजा अर्चना और गणेश वंदना के साथ पांच दिवसीय ख़डी सप्ताह का हुआ शुभारम्भ
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। निकटवर्ती ग्राम जुसरी स्थित 'कोठी का जाव' में लोकदेवता श्री केशरिया कंवर जी महाराज के पावन धाम पर पांच दिवसीय खड़ी सप्ताह एवं भव्य धार्मिक महोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान, पूजा-अर्चना और गणेश वंदना के साथ हुआ। अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित मुकेश शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न करवाई गई। इसके पश्चात भव्य भजन-कीर्तन श्रृंखला का आगाज हुआ, जिसमें आमंत्रित प्रसिद्ध भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां देकर संपूर्ण वातावरण को धर्ममय बना दिया।
महायज्ञ और महाप्रसाद का रहेगा आयोजन: आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच दिवसीय खड़ी सप्ताह के समापन पर विशाल महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत धाम परिसर में विशाल महाप्रसाद (भंडारे) का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।
ये रहे मौजूद: कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर दीना राम मूंड, परमानंद चोटिया, बृजमोहन पीपलवा, प्रेम प्रकाश शर्मा, पूरणचंद शर्मा, मनोज चोटिया, प्रेमसुख चोटिया, रामावतार शर्मा, राकेश शर्मा, तरुण प्रजापत, मुकेश बाबल, राम सिंह राठौड़, घासीराम भाकर, उगमाराम अणदा, हेमाराम गावड़िया, कन्हैयालाल प्रजापत, उगमाराम बुलडक, महेंद्र सिंह राठौड़, पवन सैन, रामेश्वर लाल प्रजापत, पदमाराम मूंड, गोविंद सिंह, गौतम शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्राम के गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

