नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले एक मामले में आरोपी को 20 साल की सजा सुनाते हुए आर्थिक दंड से दंडित किया

Jul 3, 2025 - 16:38
 0
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले एक मामले में आरोपी को 20 साल की सजा सुनाते हुए  आर्थिक दंड से दंडित किया

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर की पॉस्को न्यायालय संख्या 1 के विशिष्ट लोक अभियोजक ने बताया कि थाने में पीड़िता के परिजनों साल 2024 में एक मामला दर्ज कराया कि आरोपी उसकी बेटी को बहला फुसलाकर चंडीगढ़ ले गया और वहां कई दिनों तक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िता से घर में रखे हुए गहने लेकर चलने की बात कही और वापसी में पीड़िता को गहने देने से मना कर दिया। वापस आने पर अपने परिजनों को घटना से अवगत कराया। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने प्रकरण दर्ज कराया। इस बार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। इस मामले में सबूत व गवाहों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने आरोपी को 20 साल की सजा सुनते हुए 98 हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................