खेत में गढ्डा खोद कर तांत्रिक क्रिया कर संदिग्ध कार्य होने की शंका पर पुलिस मौके पर पहुंची मिली पूजा सामग्री
खोदा पहाड निकली चुहिया वाली कहावत हुई चरितार्थ ।
राजगढ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ पंचायत समिति क्षेत्र के गोविन्दपुरा सड़क मार्ग पर स्थित काली पहाडी निवासी रामकेर मीना के बाजरे के खेत में गढ्ढा खोदकर उसे बंद कर बाजरे के पेंडों को काट डालने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों द्वारा सूचना देने पर राजगढ पुलिस मौके पर पहुंचीं।सरपंच यादराम मीना ने बताया की मौके पर पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने खेत मे संदिग्ध स्थान की खुदाई की खुदाई के दौरान गढ्ढे मे गीला आटा,सिंदूर, खाली बोतल सहित अन्य पूजा सामग्री निकली इसके अलावा गढ्ढे के बाहर पान,लौंग, सुपारी,अगरबत्ती पानी सहित अन्य पेय पदार्थों की खाली बोतलें पडी हुई मिली।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी संदिग्ध बात नहीं देखी और वापस लौट गई। सूत्रों ने बताया की संभवत किन्हीं अज्ञात लोगों ने तांत्रिक क्रिया करने का प्रयास किया हो और वे बैरंग लौट गए। फिलहाल पुलिस मामले और लिप्त लोगों की जांच पडताल कर रही है।

