नगर निकाय चुनाव-2026 के लिए निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति

Aug 20, 2026 - 18:48
 0
नगर निकाय चुनाव-2026 के लिए निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला निर्वाचन प्रशासन द्वारा नगर निगम आम चुनाव-2026 की समस्त निर्वाचन प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। 
जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने नगर निकाय आम चुनाव-2026 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने के लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की है। आदेश के अनुसार नगर निगम भरतपुर के लिए राजस्व अपील प्राधिकारी, भरतपुर को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए विशेषाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, अति कलक्टर शहर, उपखण्ड अधिकारी भरतपुर तथा बीडीए के उपायुक्त जोन पश्चिम को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरपालिका नदबई के लिए उपखण्ड अधिकारी, नदबई को रिटर्निंग अधिकारी तथा नदबई, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, लखनपुर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगरपालिका भुसावर के लिए उपखण्ड अधिकारी, भुसावर को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार, भुसावर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगरपालिका वैर के लिए उपखण्ड अधिकारी वैर को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार, वैर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगरपालिका बयाना के लिए उपखण्ड अधिकारी, बयाना को रिटर्निंग अधिकारी तथा बयाना, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगरपालिका रूपवास के लिए उपखण्ड अधिकारी, रूपवास को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार, रूपवास एवं तहसीलदार, रूदावल को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगरपालिका उच्चैन के लिए उपखण्ड अधिकारी, उच्चैन को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार, उच्चैन को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नगर निकाय निर्वाचन से संबंधित दायित्वों का निर्वहन राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम, 1994 तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है