नगर निकाय आम चुनाव-2026, वार्डवार नामांकन पत्र प्राप्त करने हेतु अधिकारी अधिकृत
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिले में नगर निकायों के आम चुनाव-2026 को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्र प्राप्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने आदेश जारी कर पूर्व में नियुक्त रिटर्निंग ऑफीसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफीसरों को उनके आवंटित वार्डों के अभ्यर्थियों से नामांकन पत्र निर्धारित स्थानों पर प्राप्त करने के लिए अधिकृत किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वार्ड संख्या 1 से 13 के अभ्यर्थियों से नामांकन पत्र विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, भरतपुर द्वारा कमरा नं. 47, कलैक्ट्रेट स्थित जिला कलक्टर कोर्ट, भरतपुर में प्राप्त किए जाएंगे। इसी प्रकार वार्ड संख्या 14 से 26 के अभ्यर्थियों से नामांकन पत्र भरतपुर राजस्व अपील अधिकारी द्वारा कमरा नं. 18, कलैक्ट्रेट स्थित राजस्व अपील प्राधिकारी कोर्ट, भरतपुर में प्राप्त किए जाएंगे। वार्ड संख्या 27 से 39 के अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र शहर अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा कमरा नं. 16, कलैक्ट्रेट स्थित अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) कोर्ट, भरतपुर में प्राप्त किए जाएंगे। वार्ड संख्या 40 से 52 के अभ्यर्थियों से नामांकन पत्र भरतपुर उपखण्ड अधिकारी द्वारा कमरा नं. 17, कलैक्ट्रेट स्थित उपखण्ड अधिकारी कोर्ट, भरतपुर में प्राप्त किए जाएंगे। वहीं वार्ड संख्या 53 से 65 के अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र उपायुक्त जोन पश्चिम, भरतपुर विकास प्राधिकरण द्वारा कमरा नं. 20, कलैक्ट्रेट स्थित भू-प्रबन्ध अधिकारी पदेन राजस्व अपील अधिकारी कोर्ट में प्राप्त किए जाएंगे।
मतपत्र के प्रूफ का भी होगा परीक्षण-
निर्वाचन प्रक्रिया के अगले चरण में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा अपने-अपने आवंटित वार्डों में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची के अनुसार मुद्रित मतपत्रों के प्रूफ का परीक्षण एवं मिलान किया जाएगा। यह कार्य संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के सामान्य पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सम्पन्न किया जाएगा।

