तखतगढ़ स्वगणना एवं आमजन की जागरूकता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित
तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र जनगणना 2027 के तहत प्रगणकों ओर पर्यवेक्षकों के लिए दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को शुरू हुआ। तखतगढ़ नगर पालिका सभागार में आयोजित यह पहला बैच है, प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य की प्रक्रियाओ, तकनीकी पहलुओं और फ़ीड कार्य के लिए कार्मिकों को तैयार करना है।
इस दौरान प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया प्रपत्रों के रखरखाव, मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग डेटा संकलन की विधि और इसके व्यावहारिक पक्षों की विस्तृत जानकारी दी गई। फ़ीड में कार्य करते समय बरती जाने वाली सावधानियां और सूचनाओं के शुद्ध संकलन पर विशेष जोर दिया गया।
फ़ीड ट्रेनर ने प्रशिक्षणोरथियो को फील्ड सर्व डेटा एंट्री ओर मोबाइल ऐप संचालन का प्रशिक्षण दिया। बैठक मे ईओ मगराज चौधरी, रतन साखला, आकाश कुमार त्रिवेदी, सुरेश कुमार, अध्यापक जितेन्द्र सिंह, शारूख खां सिलावट, दिलीप चौधरी व विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे


