मतगणना की तैयारियों की संभागीय आयुक्त ने की समीक्षा; विजयी प्रत्याशियों के जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध

Sep 13, 2026 - 19:51
 0
मतगणना की तैयारियों की संभागीय आयुक्त ने की समीक्षा;  विजयी प्रत्याशियों के जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की मतगणना की तैयारियों को लेकर रविवार को संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संभाग के जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक आयोजित की गई।

संभागीय आयुक्त ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्षों की तैयारियों, गणन एवं सह गणन अभिकर्ताओं तथा पोलिंग एजेंटों के पहचान पत्र, ईवीएम की वीडियोग्राफी, डाक मतपत्रों, पुलिस जाब्ते की तैनाती और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने ईवीएम को स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक ले जाने की पूरी प्रक्रिया की समुचित वीडियो रिकॉर्डिंग कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विजयी प्रत्याशियों के जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिसकी प्रभावी पालना सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस एवं प्रशासनिक बंदोबस्त किए जाएं।

संभागीय आयुक्त ने मतगणना दिवस पर विद्युत, अग्निशमन एवं चिकित्सा सेवाओं से जुड़े कार्मिकों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना की सम्पूर्ण प्रक्रिया में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करते हुए मतगणना शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त सम्भागीय आयुक्त नीलिमा तक्षक, जिलों में स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से सभी जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक गण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................