भाजपा कांग्रेस को करारा झटका निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी
राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) नगरपालिका राजगढ़ के 40 वार्डो के लिए मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। इस बीच मे डीएसपी देशराज कुलदीप, राजगढ़ थानाधिकारी नेकीराम व टहला थानाधिकारी मुकेश मीना जाप्ते के साथ मौजूद रहे। रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना, सहायक रिटर्निंग अधिकारी रतनलाल बंशीवाल व प्रवीण दहिया की मौजूदगी में मतगणना सम्पन्न हुई। घोषित 40 वार्डो के परिणामो में भाजपा और कांग्रेस को करारा झटका लगा। जबकि निर्दलीय 31 प्रत्याशियों ने चुनाव में बाजी मारी। निर्दलीय के जीतने का मुख्य कारण केवीएस का मुद्दा रहा। रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना ने बताया कि वार्ड नम्बर 34 में सुरेंद्र कुमार शर्मा व लालचंद मीना के समान मत होने के कारण लॉटरी डलवाई गई। लॉटरी में कांग्रेस के लालचंद मीना विजयी रहे।
नगरपालिका राजगढ़ के 40 वार्डो में मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न, कुल 40 वार्डो में 31 निर्दलीय 6 भाजपा व 3 कांग्रेस, केंद्रीय विधालय के मुद्दे के हावी होने के कारण कांग्रेस और भाजपा को लगा करारा झटका, जिनमे वार्ड नं -1 से सरोज (निर्दलीय), वार्ड नं -2 से रविन्द्र सिंह नरूका(निर्दलीय), वार्ड नं -3 से अमरसिंह बैरवा(निर्दलीय), वार्ड नं -4 से राजेश कुमार सैनी (निर्दलीय), वार्ड नं -5 से पूजा सैनी(निर्दलीय), वार्ड नं - 6 से दुर्गेश मीना (निर्दलीय), वार्ड नं -7 से अशोक कुमार शर्मा (निर्दलीय), वार्ड नं -8 से सरोज सैनी (भाजपा), वार्ड नं -9 से सर्वेश सैनी (भाजपा), वार्ड नं -10 से वीरवती देवी सैनी (निर्दलीय), वार्ड नं -11 से चिरंजीलाल (निर्दलीय), वार्ड नं -12 से अजय कुमार सैनी(निर्दलीय), वार्ड नं -13 से दीपचंद सैनी (निर्दलीय), वार्ड नं -14 से पुष्पा (निर्दलीय), वार्ड नं -15 से राजेश कुमार शर्मा (भाजपा), वार्ड नं -16 से राजकुमार सैनी (कांग्रेस), वार्ड नं -17 से धर्मचंद सैनी (निर्दलीय), वार्ड नं -18 से मंजू सैनी (भाजपा), वार्ड नं -19 से सतीश कुमार महावर (निर्दलीय), वार्ड नं -20 से ओमप्रकाश (निर्दलीय), वार्ड नं 21 से -अंजू बाला सैनी (निर्दलीय), वार्ड नं 22 से- गीता देवी (निर्दलीय), वार्ड नं -23 से- सपना परेवा (निर्दलीय), वार्ड नं 24 से- मनोज टेलर (निर्दलीय), वार्ड नं -25 से कैलाश चंद (निर्दलीय), वार्ड नं -26 से राजीव (निर्दलीय), वार्ड नं -27 से मनीषा (निर्दलीय), वार्ड नं -28 से मंजू (निर्दलीय), वार्ड संख्या-29 से सन्तोष सैनी (निर्दलीय), वार्ड नम्बर-30 से सोनू सैनी (निर्दलीय), वार्ड संख्या- 31से जितेन्द्र कुमार दुहारिया (कांग्रेस), वार्ड संख्या- 32 से कन्हैया लाल सैनी (निर्दलीय), वार्ड संख्या 33 से अशोक कुमार सैनी (निर्दलीय), वार्ड संख्या-34 से लालचंद मीना (कांग्रेस), वार्ड संख्या- 35 से रेखा देवी (भाजपा), वार्ड संख्या-36 से शर्मा संजय शर्मा (निर्दलीय), वार्ड संख्या-37 से राकेश कुमार (भाजपा), वार्ड संख्या-38 से घनश्याम पंवार (निर्दलीय), वार्ड-39 से अनिल कुमार गुप्ता (निर्दलीय), वार्ड संख्या-40 से अंजू देवी (निर्दलीय) विजयी हुए, उक्त जानकारी रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना ने दी

