तख्तगढ़ नगर पालिका चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए घमासान, भाजपा से दो तो बिना चुनाव लड़े बसंती देवी सोनी ने भी भरा नामांकन

Sep 16, 2026 - 18:48
 0
तख्तगढ़ नगर पालिका चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए घमासान, भाजपा से दो तो बिना चुनाव लड़े बसंती देवी सोनी ने भी भरा नामांकन

तख्तगढ़ (पाली/ बरकत खान) नगर पालिका चुनाव 2026 के तहत अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। लोक सूचना जारी होने के दूसरे दिन बुधवार को राजनीतिक हलचल चरम पर पहुंच गई, जब अध्यक्ष पद की दौड़ में कई अनपेक्षित और दिलचस्प मोड़ देखने को मिले।

रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष भाजपा प्रत्याशी गीता देवी सोमपुरा, दारमी देवी सुथार, हीर सिंह सोलंकी, रमेश कुमार और जय श्री नामा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनावी बिसात बिछ गई, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से दो प्रत्याशियों—गीता देवी सोमपुरा और जय श्री नामा ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

  • बिना चुनाव लड़े बसंती देवी सोनी ने भरा फॉर्म

चुनावी घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब बिना चुनाव लड़े बसंती देवी सोनी ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर अपनी दावेदारी ठोक दी। बसंती देवी सोनी के इस कदम ने पालिका क्षेत्र में सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

दूसरी ओर, राजनीतिक सरगर्मियों के बीच सुमेरपुर विधायक प्रत्याशी हरि शंकर मेवाड़ा ने पहुंचकर कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक सिंबल जमा करवाया। अध्यक्ष पद के लिए एक से अधिक नामांकन आने के बाद अब आने वाले दिनों में नाम वापसी और मुकाबले की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................