विकसित भारत जन सेवा अभियान: भरतपुर जिला कलक्टर ने ली बैठक, पोर्टल पर 10 उत्कृष्ट फोटो अपलोड करने के दिए निर्देश

Sep 16, 2026 - 19:47
 0
विकसित भारत जन सेवा अभियान: भरतपुर जिला कलक्टर ने ली बैठक, पोर्टल पर 10 उत्कृष्ट फोटो अपलोड करने के दिए निर्देश

भरतपुर/कोशलेन्द्र दत्तात्रेय ,16 सितंबर। विकसित भारत जन सेवा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि अभियान की प्रत्येक गतिविधि की मॉनिटरिंग करते हुए फोटो, वीडियो और लाभार्थियों के टेस्टिमोनियल्स नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड किए जाएं।

बैठक के प्रमुख बिंदु एवं निर्देश:

  • पोर्टल पर अपलोडिंग: प्रत्येक ग्राम पंचायत से सभी विभागों द्वारा आयोजित गतिविधियों के 10 उत्कृष्ट फोटो एवं वीडियो पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।

  • विद्यालयों में प्रतियोगिताएं: शिक्षा विभाग 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सभी विद्यालयों में चित्रकला, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं का अनिवार्य आयोजन कराएगा।

  • सेवा सेतु शिविर: ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

  • विशेष कार्यक्रम: सार्वजनिक स्थलों पर 'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' थीम पर रंगोलियां बनाई जाएंगी और 'नमो सेवा अनकही कहानियां' के तहत लाभार्थियों के अनुभव साझा किए जाएंगे।

  • आचार संहिता का पालन: सभी शहरी क्षेत्रों में स्थानीय निकाय चुनाव और आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करते हुए गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए गए।

प्रमुख आगामी तिथियां एवं कार्यक्रम:

  • 17 सितंबर: आशीर्वाद का दीया एवं रक्तदान शिविर

  • 17 सितंबर - 7 अक्टूबर: मेरे सपनों का भारत (चित्रसेवा)

  • 17 सितंबर - 17 अक्टूबर: सेवा की कहानी

  • 19 - 25 सितंबर: सेवा सेतु अभियान (ग्रामीण क्षेत्र)

  • 24 सितंबर व 11 अक्टूबर: सेवा के रंग राष्ट्र के संग (रंगोली आयोजन)

  • 2 अक्टूबर: सेवा मेरा योगदान

  • 7 अक्टूबर: सेवा ज्योति कलश यात्रा

  • 8 - 16 अक्टूबर: सेवा सेतु अभियान (शहरी क्षेत्र)

बैठक में बीडीए आयुक्त कनिष्क कटारिया, सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह, एडीएम शहर राहुल सैनी, नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई सहित सभी जिला एवं उपखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................