उप निरीक्षक परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक ,58 केंद्रों पर 17,147 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Sep 17, 2026 - 18:41
 0
उप निरीक्षक परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक ,58 केंद्रों पर 17,147 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 17 सितंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा 20 सितंबर को आयोजित की जाने वाली उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं नोडल अधिकारी परीक्षा राजीव शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। परीक्षा दो पारियों में प्रातः 10 से 12 बजे तथा दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। जिले में 58 परीक्षा केंद्रों पर 17 हजार 147 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने परीक्षा के दौरान कानून एवं यातायात व्यवस्था, परिवहन, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा तथा परीक्षा सामग्री की सुरक्षा के संबंध में विभागवार जिम्मेदारियां तय की। उन्होने परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक पुलिस जाप्ता लगाने, प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा होटल, लॉज एवं धर्मशालाओं की निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पर्याप्त बसों की उपलब्धता सुनिश्चित कर रोडवेज बसों में मनमाना किराया वसूल नहीं होने देने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने तथा आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना के निर्देश दिए। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सतर्कता दल गठित करने और केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए।
जिले में परीक्षा में भाग लेने के लिए भरतपुर एवं डीग जिले से 10 हजार 757, धौलपुर से 3 हजार 390 तथा करौली से 3 हजार परीक्षार्थी भाग लेगें। इनके आवागमन के लिए संबधित मार्गों पर आवश्यक वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंन्द्र यादव, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र गोपालिया, सहायक कोषाधिकारी धर्मसिंह मीना, भरतपुर डिपो प्रबन्धक यातायात पीयूष अवस्थी सहित संबधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................