उदयपुरवाटी: पचलंगी में 2 अक्टूबर को सजेगा मातेश्वरी कुश्ती दंगल व मेला, रींगस में पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन

Sep 19, 2026 - 17:18
 0
उदयपुरवाटी: पचलंगी में 2 अक्टूबर को सजेगा मातेश्वरी कुश्ती दंगल व मेला, रींगस में पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पचलंगी में आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले प्रसिद्ध मातेश्वरी कुश्ती दंगल एवं मेले की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर रींगस में भैरूंजी मोड़ स्थित 'श्री बालाजी सीड्स' पर एक सादे समारोह में पोस्टर का विमोचन किया गया।

यह विमोचन कार्यक्रम मेला कमेटी अध्यक्ष मदनलाल भावरिया के गरिमामयी सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मेला आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए क्षेत्रवासियों को मेले और कुश्ती दंगल में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

विमोचन के दौरान ये गणमान्य लोग रहे मौजूद: पोस्टर विमोचन के इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक (नेवरी) रोशन कुमार यादव, रतन लाल यादव, श्री बालाजी सीड्स के पूरणमल यादव, बनवारी लाल ठेकेदार, गिरधारी लाल सैनी, महेंद्र तेतरवाल, सिद्धार्थ लाइब्रेरी के सुभाष वर्मा, तथा श्री लक्ष्मी पेंट एंड सेनेटरी के घनश्याम नील सहित तेजल कॉलेज के प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................