गोरिया धनावता में सजेगी 'एक शाम भेरुजी महाराज के नाम' भजन संध्या, भजनों की बहेगी रसगंगा

Sep 19, 2026 - 17:24
 0
गोरिया धनावता में सजेगी 'एक शाम भेरुजी महाराज के नाम' भजन संध्या, भजनों की बहेगी रसगंगा

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)। निकटवर्ती गांव गोरिया धनावता स्थित भेरुजी महाराज के आश्रम पर आज 'एक शाम भेरुजी महाराज के नाम' भव्य कार्यक्रम के तहत विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की आयोजककर्ता महेश कुमार शाह (महेश कॉम्प्लेक्स वाले), गुरुजी ओंकारमल गुर्जर एवं भेरुजी महाराज की आस्था की प्रतीक कोमल गुर्जर ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आज दिनभर भेरुजी महाराज के आश्रम में जयकारों के साथ धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे तथा शाम को सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भक्ति भजनों की सरिता बहाई जाएगी।

नामचीन कलाकार देंगे प्रस्तुतियां: आयोजक महेश कुमार शाह ने बताया कि इस भजन संध्या में मुख्य गायक मुकेश खटाणा तथा डांसर शारदा मीणा व डांसर रेणु अपनी शानदार प्रस्तुतियों से भेरुजी महाराज के दरबार में समां बांधेंगे।

विशाल भंडारे का आयोजन: भजन संध्या के साथ-साथ आश्रम प्रांगण में विशाल महाप्रसादी (भंडारे) का आयोजन भी किया गया है। इसमें दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले हजारों श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। आयोजन समिति ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................