भोले बाबा की भक्ति में झूमा सकट ग्राम, शिव मंदिर पर हुआ विशाल जागरण; भजनों पर देर रात तक थिरके श्रद्धालु

Sep 25, 2026 - 18:46
 0
भोले बाबा की भक्ति में झूमा सकट ग्राम, शिव मंदिर पर हुआ विशाल जागरण; भजनों पर देर रात तक थिरके श्रद्धालु

सकट ग्राम में भक्तिमय माहौल: शिव मंदिर पर हुआ विशाल जागरण, भजनों की स्वर लहरियों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता।

सकट ग्राम के छोटी बाड़ी मीणा मोहल्ला स्थित शिव मंदिर परिसर में विशाल शिव जागरण एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिव परिवार की प्रतिमाओं की अलौकिक 'फूल बंगला झांकी' सजाई गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम की शुरुआत में मंदिर परिसर में अखंड ज्योति प्रज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। आयोजक गिर्राज मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जागरण का शुभारंभ गायकों द्वारा गणेश वंदना "गणपत जी महाराज तुम्हारा क्या कहना" एवं माता की भेंट "मेरी अंबे जगदंबे भवानी" के साथ किया गया।

भजनों की धुन पर थिरके श्रद्धालु जागरण में पधारे गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। राजपुर बड़ा से आए गायक एवं अन्य कलाकारों ने "भोले नाथ तेरी महिमा तीनों लोक गाए", "मेरे सिर पर रख दो मैया, अपने यह दोनों हाथ", "देना हो तो दीजिए जन्म जन्म का साथ", तथा "मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने" जैसे भजनों से समां बांध दिया।

इसके अलावा "थारी जय हो पवन कुमार", "खाटू जी को टिकट कटा दे म्हारा बालम", "चलो बुलावा आया है", "बैठी बैठी बिकट पहाड़ों में मेरी जय जगदंबे मैया" और "बता दे हनुमान लंका कैसे जली" जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु खुद को झूमने से नहीं रोक सके और देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट और जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।

आरती के साथ हुआ समापन जागरण से पूर्व श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरी रात चले इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन तड़के महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................