बालिका की संदिग्ध मौत से आक्रोश, ग्रामीणों का अस्पताल में विरोध प्रदर्शन

Dec 18, 2025 - 09:36
 0
बालिका की संदिग्ध मौत से आक्रोश, ग्रामीणों का अस्पताल में विरोध प्रदर्शन

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र अंतर्गत प्रतापगढ़ थाना इलाके के नरहेड गांव में गुरुवार को ग्रेवल सड़क किनारे झाड़ियों में एक नौ वर्षीय बालिका का शव मिला।  सुबह करीब आठ बजे जंगल में ईंधन लेने जा रही महिलाओं की नजर शव पर पड़ी। महिलाओं ने तुरंत भेरू बाबा के स्थान की ओर जा रहे ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलने पर प्रतापगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर बालिका के शव को कब्जे में लेकर प्रतापगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और आक्रोश जताते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों में घटना को लेकर गहरा रोष देखा गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस द्वारा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बाद में पुलिस उपाधीक्षक इंदु लोदी द्वारा निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीण पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुए।
पुलिस उपाधीक्षक इंदु लोदी ने बताया कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शरण कांबले ने स्पष्ट किया कि फिलहाल इस मामले में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................