आधुनिक खेती का सीखने हुनर: राजगढ़ से 50 सदस्यीय किसान दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए गुजरात रवाना

Sep 25, 2026 - 18:59
 0
आधुनिक खेती का सीखने हुनर: राजगढ़ से 50 सदस्यीय किसान दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए गुजरात रवाना

कृषकों की नई तकनीक से पहचान: 50 सदस्यीय किसान दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए गुजरात रवाना, मॉडल फार्म्स और अनुसंधान केंद्रों का करेंगे दौरा

सकट (अलवर)

जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग (पंचायत समिति राजगढ़) की ओर से ‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0’ के क्षमता वर्धन गतिविधि के तहत शुक्रवार को 50 सदस्यीय कृषक दल को शैक्षणिक भ्रमण प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए गुजरात के लिए रवाना किया गया।

हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

वाटरशेड जेईएन (JEN) नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि कृषक दल को जिला परिषद सदस्य राजेंद्र तिवाड़ी एवं नाथलवाड़ा ग्राम पंचायत प्रशासक मुकेश मंडावरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अतिथियों ने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए इस भ्रमण से आधुनिक तकनीकों को सीखकर अपनी खेती में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

आधुनिक सिंचाई और भू-संरक्षण का लेंगे ज्ञान

जेईएन नवीन कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि यह भ्रमण दल गुजरात प्रवास के दौरान विभिन्न प्रसिद्ध कृषि अनुसंधान केंद्रों और मॉडल फार्म्स का दौरा करेगा। वहां किसान आधुनिक सिंचाई पद्धतियों, ड्रिप/स्प्रिंकलर सिस्टम, उन्नत जल प्रबंधन और भू-संरक्षण की नवीनतम तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे।

इस दौरान वाटरशेड जेईएन नवीन कुमार शर्मा, श्याम प्रकाश, गजानंद शर्मा, बाबूलाल सैनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................