अलवर में नालसा आशा गाइडलाइंस एवं जिला बाल विवाह कार्ययोजना को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Sep 29, 2026 - 19:04
 0
अलवर में नालसा आशा गाइडलाइंस एवं जिला बाल विवाह कार्ययोजना को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

अलवर (कमलेश जैन)

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), अलवर एवं शिव शिक्षा समिति रानोली द्वारा संचालित कवच परियोजना के सहयोग से स्थानीय प्रताप ऑडिटोरियम में एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नालसा आशा गाइडलाइंस 2025, आशा यूनिट की संरचना व भूमिका, पैरालीगल वालंटियर्स के दायित्वों तथा विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय को सुदृढ़ करना था। इसके साथ ही जिला बाल विवाह कार्ययोजना के विकास पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत भंडारी, डीएलएसए सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहन लाल सोनी, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रविकांत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक लक्ष्मण सिंह, पुलिस निरीक्षक (एसपी कार्यालय) स्नेहलता, एडीएम सिटी अंबालाल मीणा और शिव शिक्षा समिति रानोली के निदेशक डॉ. शिवजी राम यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कवच परियोजना की प्रोजेक्ट ऑफिसर एवं कार्यक्रम की संचालक सुश्री प्रियंका सिंह ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अलवर जिले में बाल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों, उपलब्धियों और अनुभवों को साझा किया।

बाल विवाह रोकथाम और विभागीय समन्वय पर जोर

कार्यशाला के दौरान नालसा आशा यूनिट एवं एसओपी 2025 के तहत यूनिट की संरचना, सदस्यों की भूमिका, शिक्षा व स्वास्थ्य योजनाओं तथा पैरालीगल वालंटियर्स के योगदान पर गहन विमर्श किया गया। कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम जिला बाल विवाह कार्ययोजना का विकास रहा। जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और हितधारकों ने सामूहिक विचार-विमर्श के माध्यम से बाल विवाह की रोकथाम के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की, जिसमें समुदाय तक पहुंच, जागरूकता अभियान और प्रभावी प्रशासनिक समन्वय जैसे अहम बिंदुओं पर रूपरेखा तय की गई।

कार्यक्रम के अंत में शिव शिक्षा समिति रानोली के निदेशक डॉ. शिव राम यादव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। यह कार्यशाला नालसा आशा गाइडलाइंस के प्रभावी क्रियान्वयन और बाल विवाह मुक्त समाज के संकल्प के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................