पथ संचलन की तैयारियों को लेकर संघ कार्यालय में बैठक, 10 नवंबर को निकलेगा भव्य संचलन

Nov 1, 2026 - 19:33
 0
पथ संचलन की तैयारियों को लेकर संघ कार्यालय में बैठक, 10 नवंबर को निकलेगा भव्य संचलन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के आगामी पथ संचलन के सफल आयोजन को लेकर संघ कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संचलन की रूपरेखा तय करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में नगर कार्यवाह राजेंद्र दायमा, सहकार्यवाह शंकर लाल और खंड कार्यवाह राजेंद्र शेखावत सहित कई प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया। पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 10 नवंबर को कस्बे में भव्य एवं विशाल पथ संचलन निकाला जाएगा। यह संचलन शहर के प्रमुख मार्गों से अनुशासित कदमताल के साथ गुजरेगा और निर्धारित संघ स्थान पर पहुंचकर संपन्न होगा।

कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। पथ संचलन में स्वयंसेवकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शहरभर में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिससे आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है