नारायणी माता प्रतिमा का अनावरण
हलैना (विष्णु मित्तल) माता नारायणी भक्त मंडल एव सेन समाज की ओर से कस्बा हलैना में श्री माता नारायणी मंदिर की स्थापना, माता नारायणी प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ,जिस अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई और हवन,आरती, प्रवचन व भजन संध्या आदि कार्यक्रम हुए साथ ही भंडारा, अतिथि सम्मान का आयोजन किया गया। कस्बा हलेना के सर्व समाज ने शामिल हो कर पूजा अर्चना की। माता नारायणी मंदिर की स्थापना में वैर,भुसावर तहसील के समस्त सैन बंधुओं ने भाग लेकर माता की स्थापना कराई।मंदिर स्थापना में बबलू सैन वेबर, राम भरोशी सैन, संतोषी लाल वर्मा हलैना, श्याम लाल, लालाराम सैन का सह योग रहा

