मेगा PTM व राष्ट्रीय एकता दिवस का हुआ आयोजन
तखतगढ़ (बरकत खान) पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तखतगढ़ में प्रधानाचार्य पृथ्वीराज रतनू की अध्यक्षता में मेगा PTM व राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रा-अभिमावको को प्रखर राजस्थान 2.0 पठन कौशल की प्रगति से अवगत करवाय गया। तथा राष्ट्रीय एकता दिवस पर (श्री सरदार वल्लेभाई पटेल) समस्त अभिभावकों व छात्राओ एवं स्टाफ साथियों को शपथ दिलाई गई ।
इस अवसर पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों राष्ट्रीय आविष्कार अभियान / विज्ञान मेला मे भाग लेने वाली बालिकाओं को ईनाम वितरण किया गया। तथा इस अवसर पर भामाशाह भरत कुमार व राकेश कुमार सोनी पुत्र स्व.श्री अशोक कुमार सोनी दोनो भाईयों ने विद्यालय में कृष्णा भोग का आयोजन करवाया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य पृथ्वीराजरतनू SDMC सदस्य वीणा रावल, भामाशाह भरत कुमार व राकेश कुमार सोनी भामाशाह प्रेरक मीठालाल जोशी एवं स्टाफ साथी मूलसिंह चन्द्रप्रकाश सोनी प्रियंका चौहान, शैलबाला शर्मा शोभा मीणा राजेश कुमार संदीप जोशी, तरूण ओझा, हितेश कुमार मौजुद रहे।
श्री सरदार वल्लेभाई पटेल की जीवनी पर प्रकाश डाला गया विविधता में एकता और राष्ट्रीय एकता पर निबंध, पोस्टर व वाद-विवाद प्रतियोगिता करवायी गई। विद्यार्थियों द्वारा किये जा रहे कार्यों पोर्टफालियों को अभिभावकों ने अवलोकन किया। विद्यार्थियों की प्रगति को अभिभावकों के साथ साझा किया गया ।

