लक्ष्मणगढ़ में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ; निकाली गई कलश यात्रा

Oct 3, 2026 - 18:02
 0
लक्ष्मणगढ़ में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ; निकाली गई कलश यात्रा

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन : पितृपक्ष के पावन अवसर पर नगर के खंडेलवाल भवन ट्रस्ट में श्री देवराहा साधना सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में, खंडेलवाल महासभा एवं श्री श्याम हनुमान सेवा परिवार के संयुक्त मूरख से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ शनिवार से हो गया है। यह कथा 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

भव्य कलश यात्रा और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत कथा के प्रथम दिन वृंदावन धाम से पधारीं कथा वाचिका आराध्या ज्योति शिखा दीदी का स्थानीय आयोजकों और श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्हें रथ पर विराजमान कर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कथा स्थल से शुरू होकर मुख्य बाजार, पुरानी सब्जी मंडी और मालाखेड़ा रोड से होते हुए वापस कथा स्थल पर संपन्न हुई।

भागवत जीवन जीने की कला सिखाती है: ज्योति शिखा दीदी कथा के पहले दिन मंगलाचरण और व्यासपीठ के पूजन-अर्चन के साथ विधिवत शुरुआत हुई। इस दौरान कथा व्यास ज्योति शिखा दीदी ने प्रवचन देते हुए कहा कि जिन पर परमात्मा की विशेष कृपा होती है, वही इस कथा मंडप तक पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि जीव ईश्वर का स्वरूप होने के बावजूद उसे पहचानने का प्रयत्न नहीं करता, जिससे उसे आनंद की प्राप्ति नहीं होती। भागवत जीवन दर्शन का ग्रंथ है और यह जीवन जीने की कला का मार्गदर्शन करता है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की गोपियों का आदर्श प्रस्तुत करते हुए कहा कि भागवत ज्ञान और वैराग्य को जागृत करने वाली कथा है, जो मनुष्य को मुक्ति का मार्ग दिखाती है।

इस अवसर पर खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष मदन गुप्ता, समाजसेवी गोविंद खारवाल, पूर्व सरपंच बलराज गुप्ता, चंद्र प्रकाश खंडेलवाल, भोलू अवस्थी, रोशन नकड़ा, ओमप्रकाश गुप्ता, लल्लू राम सैनी और खारवाल परिवार सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................