अलवर नगर निगम के उपमहापौर अजय पूनिया का लक्ष्मणगढ़ में हुआ भव्य स्वागत; शहर के 65 वार्डों का विकास प्राथमिकता: पूनिया
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन : कठूमर पंचायत चुनाव के भाजपा प्रभारी एवं अलवर नगर निगम के उपमहापौर अजय पूनिया का लक्ष्मणगढ़ पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। शनिवार को मालाखेड़ा रोड स्थित विशाल मेडिकल प्रतिष्ठान पर आयोजित स्वागत समारोह के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया।
पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली जीत: उपमहापौर पूनिया इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपमहापौर अजय पूनिया ने कहा कि उनकी इस राजनीतिक सफलता के पीछे पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है। उन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पार्टी हित में सहयोग करने वाले सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।
अवर शहर के 65 वार्डों का सर्वांगीण विकास है प्राथमिकता विकास कार्यों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए उपमहापौर पूनिया ने कहा कि अलवर शहर के सभी 65 वार्डों में समान रूप से विकास करवाना उनकी मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल है। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए शहर के हर कोने तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी।
स्वागत समारोह के दौरान मोरध्वज चौधरी, स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान के एमडी एवं पार्षद राजवीर चौधरी, ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद प्रदीप जैन, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कुलदीप घिया, मनीष झालानी, राजेंद्र झालानी, सुभाष रौनपुर, विश्राम रोनिजा, राजू नागपाल और विशाल झालानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

