शुद्ध आहार मिलावट पर वार: दीपावली पर अलवर में खाद्य सुरक्षा टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 61 किलो संदिध घी ज़ब्त

Nov 4, 2026 - 18:59
 0
शुद्ध आहार मिलावट पर वार: दीपावली पर अलवर में खाद्य सुरक्षा टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 61 किलो संदिध घी ज़ब्त

अलवर(अनिल गुप्ता) आयुक्त (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, जयपुर) अविचल चतुर्वेदी एवं जिला कलेक्टर (अलवर) श्रीमती आर्तिका शुक्ला के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने अलवर शहर में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. योगेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि दीपावली के त्योहार पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और भारी मात्रा में संदिग्ध घी ज़ब्त किया। विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई एवं नमूने:-

मैसर्स MRD Sales (प्रताप पलटन रोड, स्कीम नंबर 10A):

  • थोक विक्रेता द्वारा मात्र ₹350 प्रति किलो के हिसाब से बाज़ार में घी बेचा जा रहा था।
  • शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए 'डेयरी महक' और 'डेयरी सरस' ब्रांड के घी के नमूने जांच हेतु लिए गए।
  • मौके से 16 किलोग्राम 'डेयरी महक' तथा 45 किलोग्राम 'डेयरी सरस' ब्रांड (कुल 61 किग्रा) संदिग्ध घी ज़ब्त किया गया।
  1. स्वाद संगम (ट्रांसपोर्ट नगर, अलवर): यहाँ से बालूशाही और गुलाब जामुन मिठाई के नमूने लिए गए। साथ ही संचालक को खाद्य पदार्थ न्यूज़पेपर (अखबार) में न रखने व न परोसने के लिए कड़ाई से पाबंद किया गया।
  2. करणी जोधपुर मिष्ठान भंडार (नमन होटल के सामने, अलवर): यहाँ से अंजीर बर्फी का नमूना लिया गया।
  3. इंद्र डेयरी (अलवर): यहाँ से भी घी का एक नमूना जांच हेतु लिया गया।

 CMHO डॉ. योगेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रयोगशाला (Lab) से जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य सुरक्षा टीम ने आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है:

  • पैकिंग व एक्सपायरी देखें: बाजार से खाद्य पदार्थ खरीदते समय पैकिंग डेट, एक्सपायरी डेट व अन्य विवरण ध्यानपूर्वक जांचें।
  • अखबार के उपयोग से बचें: अखबार में लपेटे गए खाद्य पदार्थों का सेवन न करें, क्योंकि इसकी स्याही सेहत के लिए हानिकारक होती है।
  • अत्यधिक रंगीन मिठाइयों से दूरी बनाएं: अत्यधिक रंग डालकर बनाई गई मिठाइयों को खरीदने से बचें।
  • शिकायत हेतु संपर्क करें: यदि किसी भी नागरिक को मिलावट से संबंधित शिकायत या जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत कार्यालय CMHO अलवर के हेल्पलाइन नंबर 0144-2340145 पर सूचित करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................