जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता का रखें ध्यान, करें शीघ्र पूर्ण-जिला कलक्टर

Sep 19, 2026 - 08:23
 0
जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता का रखें ध्यान, करें शीघ्र पूर्ण-जिला कलक्टर

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) जल जीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, भरतपुर की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जल जीवन मिशन की प्रगति, योजनाओं के संचालन-संधारण, हर घर जल प्रमाणीकरण, ग्रीन सोलराइजेशन तथा फर्मों द्वारा किए जा रहे कार्यों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। 
जिला कलक्टर ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित उपखण्ड अधिकारियों एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्यों में आ रही बाधाओं का समयबद्ध समाधान करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए तथा अधूरे कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में भूमि आवंटन में समस्या आ रही है उनके लिये संबंधित उपखण्ड अधिकारी एवं राजस्व विभाग से समन्वय कर समस्या समाधान करायें। उन्होंने कहा कि जहॉ पर जल जीवन मिशन के कार्य हुए हैं उनमें रोड मरम्मत अभी भी अधूरे हैं उन्हें अतिशीघ्र गुणवत्ता के साथ पूरा करायें। उन्होंने वित्तीय वर्ष में हर घर में नल कनेक्शन के आवंटित लक्ष्यों को प्रत्येक महिने के अनुसार विभाजित करते हुये योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामपंचायतों में जेजेएम की योजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया है उन योजनाओं को ग्राम जल स्वच्छता समिति के सहयोग से जल अर्पण कराते हुये आमजन को नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें। 
सदस्य सचिव एवं अधीक्षण अभियंता नरेन्द्र कुमार वर्मा ने ग्रामीण-शहरी पेजयल आपूर्ति, जल जीवन मिशन की प्रगति, योजनाओं के संचालन, हर घर जल प्रमाणीकरण, भूमि आवंटन, रोड मरम्मत कार्यों की प्रगति के बारे में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न फर्मों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही मिशन के तहत पूर्ण हो चुकी योजनाओं का नियमानुसार ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों को हस्तांतरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मृदुल सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेखारानी व्यास, अधीक्षण अभियंता चम्बल प्रोजेक्ट एचके अग्रवाल , अधिशासी अभियंता केडी पाण्डेय, सीएल मीणा, अवलोक मीणा, पीपी मीणा सहित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................