विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026:SIR के सफल क्रियान्वयन एवं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सामाजिक संगठन भी निभाऐं भागीदारी - उप जिला निर्वाचन अधिकारी

Nov 11, 2025 - 14:10
 0
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026:SIR के सफल क्रियान्वयन एवं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सामाजिक संगठन भी निभाऐं भागीदारी - उप जिला निर्वाचन अधिकारी

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 11 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को तीव्र गति से संचालित किया जा रहा है। इस संबंध में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी घनश्याम शर्मा की अध्यक्षता में विविध सामाजिक संगठनों, संस्थाओं एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का कार्य आगामी 4 दिसम्बर तक संचालित किया जा रहा है। इस दौरान बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण कर रहे हैं और मतदाताओं को जागरूक बना रहे हैं। उन्होंने सामाजिक संगठनों से कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिये अपने समाज एवं संस्थानों के सभी मतदाताओं को अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि मतदाता गणना प्रपत्र को आवश्यक जानकारी व पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो के साथ पूर्ण रूप से भरकर बीएलओ को मौके पर ही उपलब्ध कराएं। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अथवा जानकारी के लिये कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 1950 पर सहायता ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी वोटर नाम जुडवाने से वंचित नहीं रहे। निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप स्वच्छ, त्रुटिरहित मतदाता सूचि बनाने में बीएलओ का सहयोग करें।
उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी को वर्ष 2002 में तैयार की गई एसआईआर मतदाता सूची से मैपिंग अथवा लिंकेज किया जाएगा। मतदाताओं को गणना प्रपत्र आसानी से उपलब्ध कराने के लिए निर्वाचन विभाग की पूरी टीम निष्ठा, मनोयोग और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत घर-घर गणना कार्य जारी है। योग्य मतदाता को गणना प्रपत्र भरना अनिवार्य है। यह सुविधा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ऑनलाइन माध्यम से भी उपलब्ध करा दी है।
उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, ईआरओ एवं एईआरओ स्वयं फील्ड भ्रमण कर बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं तथा अभियान की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं की मैपिंग बीएलओ द्वारा कर दी जाएगी, उन्हें एसआईआर प्रक्रिया में किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी। गणना चरण के दौरान भी किसी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने होंगे।
यह पहल निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के साथ-साथ नागरिकों को लोकतांत्रिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया है कि वे मतदाताओं से फॉर्म वितरण के दौरान पासपोर्ट साइज फोटो एकत्र करें और परिगणना प्रपत्रों को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप सही, स्पष्ट एवं पूर्ण जानकारी के साथ भरवाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रविष्टि को ध्यानपूर्वक भरा जाए ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे और जिले का पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।
बैठक में सहायक निदेशक लोक सेवाए भारती भारद्वाज, उपखण्ड अधिकारी भारती गुप्ता, अपना घर संस्थान के स्वीप आईकॉन भरतपुर अशोक धाकरे, राष्ट्रीय सचिव विनोद सिंघल, पेंशनर अध्यक्ष डोरीलाल शर्मा, बांके बिहारी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्यामसुन्दर कटारा, श्री रामलीला समिति अध्यक्ष ब्रजेश कौशिक, राशन डीलर एसोशिएन अध्यक्ष ऋषि कटारा, सचिव प्रबल सोसायटी के पवन सिंह भाटी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................