भाजपा की बाइक रैली में नज़र आया युवाओं का भारी हुजूम

Jul 23, 2023 - 21:15
 0
भाजपा की बाइक रैली में नज़र आया युवाओं का भारी हुजूम

बहरोड ,अलवर (योगेश शर्मा)

'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने 23 जुलाई की सुबह बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के काका मार्किट से बाइक रैली निकाली। इस बाइक रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा युवाओं की भारी संख्या नज़र आयी। बाइक रैली का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता मोहित यादव ने कहा कि "युवाओं की इतनी भारी संख्या से साफ़ ज़ाहिर है कि जनता राज्य में सत्ता परिवर्तन चाहती है। सभी भ्रष्टाचार, कुशासन, महिला उत्पीड़न, आपराधों की सरताज कांग्रेस सरकार से आहत हैं। लोग सरकार की जनविरोधी नीतियों को अपने दुःख का कारण मानते हैं। पिछले 4 सालों में गहलोत सरकार और बहरोड़ के विधायक बलजीत यादव ने जनता को सिर्फ़ वादों का झुनझुना पकड़ाया है। इन वादों की ज़मीनी हक़ीक़त सिवाय विश्वासघात के और कुछ भी नहीं है। कांग्रेस सरकार व बहरोड़ विधायक को सत्ता से बाहर करने और भाजपा की सरकार लाने को जनता आतुर है।" रैली में जुटी बाइकर्स की तादाद इतनी ज़्यादा थीं कि अन्य वाहनों को रास्ता बदलकर जाना पड़ा। 

रैली के बाद मोहित यादव ने सरकार की जन विरोधी नीतियों की निंदा और जनता को जागरूक करने के लिए बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों और कस्बों में जाकर कांग्रेस सरकार का "फेल कार्ड" को बांटा। इन सबके दौरान जनता ने उन्हें काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और भाजपा को पूर्ण बहुमत देने का वादा किया। इन कार्यक्रमों में मोहित यादव के साथ कमल यादव जिला उपाध्यक्ष ,रामनरेश जिला पार्षद, पूर्व मंडल अध्यक्ष अश्वनी टाइगर, राजू सिंह चौहान, विकास नगर पालिका पार्षद मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................