किसान महापंचायत को लेकर बानसूर में बैठक हुई आयोजित

Feb 2, 2023 - 19:35
 0
किसान महापंचायत को लेकर बानसूर में बैठक हुई आयोजित

बानसूर (अलवर, राजस्थान /सोनू)  बानसूर में किसानों की समस्या, फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने, बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापस लेने सहित ईआरसीपी योजना लागू करने को लेकर स्थानीय किसान महापंचायत की ओर से 6 फरवरी सोमवार को कस्बे की कृषि उपज मंडी में किसान महापंचायत का आयोजन होगा। किसान महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष मुसद्दी लाल यादव ने बताया कि किसान महापंचायत को महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी संबोधित संबोधित करेंगे। किसान महापंचायत की तैयारियों को लेकर प्रत्येक ग्राम पंचायत में किसान महापंचायत के सदस्य किसानों से संपर्क कर महापंचायत में शामिल होने के लिए पीले चावल बांटे जा रहे हैं। किसान महापंचायत युवा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर संकल्प पत्र भी भरवाए जा रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है