अशोका फाउंडेशन का दिव्यांग कृत्रिम अंग व उपकरण शिविर अलवर में 10-11 जनवरी को होगा आयोजित
अलवर (कमलेश जैन) अशोका फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. सोनिया धीरज जैन के अनुसार दिव्यांगों को जयपुर फुट, जयपुर हैंड, श्रवण यंत्र, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कैलीपर, बैसाखी, विजुअल स्टिक कृत्रिम अंग व उपकरणआदि का नि:शुल्क वितरण 10- 11 जनवरी को प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक नसिया जी जैन वाटिका गायत्री मंदिर रोड, बस स्टैंड के पास, अलवर मे किया जाएगा।
दिव्यांगों को शिविर में अपनी पहचान के दस्तावेज आधार कार्ड, वोटर आईडी के साथ सक्षम स्तर के अधिकारी द्वारा जारी दिव्यांग प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

