प्रेसवार्ता में बोले भाजपा विधायक मदन दिलावर : कांग्रेस आतंकवादियों का करती है समर्थन, महिलाओं का अपमान करते है कांग्रेसी

Jul 31, 2022 - 17:24
Aug 1, 2022 - 21:47
 0
प्रेसवार्ता में बोले भाजपा विधायक मदन दिलावर : कांग्रेस आतंकवादियों का करती है समर्थन,  महिलाओं का अपमान करते है कांग्रेसी
प्रेसवार्ता में बोले भाजपा विधायक मदन दिलावर : कांग्रेस आतंकवादियों का करती है समर्थन,  महिलाओं का अपमान करते है कांग्रेसी
प्रेसवार्ता में बोले भाजपा विधायक मदन दिलावर : कांग्रेस आतंकवादियों का करती है समर्थन,  महिलाओं का अपमान करते है कांग्रेसी

मकराना (नागौर, राजस्थान/ मोहम्मद शहजाद) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व रामगंज मंडी से विधायक मदन दिलावर शनिवार को नागौर जिले के प्रवास पर रहे। इन्होंने मकराना पहुंचकर जिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान प्रेस वार्ता हुई जिसमें आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा फहराए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कांग्रेस के अधीरंजन चौधरी के द्वारा राष्ट्रपति के अपमान को देश की जनता अपमान, राष्ट्रपति पद का अपमान बताया। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि उदयपुर घटना में कांग्रेसियों ने आतंकवादियों का सहयोग किया है और आतंकवाद का सहयोग करने वाले आतंकवादी होते है। 
आतंकवाद पर कांग्रेस का समर्थन होने के कारण से आतंकवादियों पर किसी प्रकार की कार्यवाही नही होती है। उन्होंने मदरसों पर पाबंदी लगाने और इन मदरसों को विद्यालय में बदलने की बात कही। कांग्रेस का विरोध करते हुए कहा कांग्रेस महिलाओं का अपमान करने में पीछे नहीं है। ये महिलाओं, अनुसूचित जाति, हिंदू समाज के साथ ही उन देशभक्त मुस्लिमों के भी विरोधी है जो भारत माता की जय बोलते है। अपराधियों की रोकथाम के सवाल पर बोलते हुए कहा कि ये सरकार अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार है, आतंकवादियों का समर्थन, बलात्कारियों को संरक्षण देने वाली सरकार अपराधियों से मोटी रकम इकट्ठी कर रहे है। 
इसलिए अपराधी स्वतंत्र रूप से है। उन्होंने कहा अपराध में अधिकतर कांग्रेसी शामिल होते है इसलिए कार्यवाही नही होती हैं। इस दौरान मकराना विधायक रूपाराम मुरावतीया, जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओडिंट, महामंत्री रामाकिशन खीचड़, रामनिवास दिवाकर, कैलाश मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य प्रेम मुरावतीया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनीता रांदड़, जिला कोषाध्यक्ष महेन्द्र रांदड़, जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह मिंडकीया, मनोहर सिंह रूपपुरा, रामगोपाल गहलोत, अंजना शर्मा, रमेश व्यास, जिला मंत्री महेश काबरा, राजश्री शर्मा, अरुण रिणवा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनी गावड़िया, महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, युवा मोर्चा गिरिराज पारीक, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजाराम प्रजापति, प्रमोद आर्य, शहर अध्यक्ष घनश्याम सोनी, विक्रमसिंह चौहान, सर्वेश्वर मानधनिया, ईश्वर बंजारा, बजरंग जाटल्या, राधावल्लभ व्यास, तारामणि मुंदड़ा, कल्पना जैन, सोनम दाधीच सहित जिले के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है