भाजपा ने हमेशा सांस्कृतिक और राष्ट्रवाद की वकालत की : तिवाड़ी

Oct 8, 2022 - 00:48
Oct 9, 2022 - 02:33
 0
भाजपा ने हमेशा सांस्कृतिक और राष्ट्रवाद की वकालत की : तिवाड़ी

ब्यावर (अजमेर, राजस्थान)  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की तरफ से राधाकुंज गार्डन में चल रहे तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न विषयों पर उध्बोधन दिया।
सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर बोलते हुए राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद विषय पर विस्तार से चर्चा की और भारत की मूल संस्कृति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा राष्ट्र की बात करती है। राष्ट्र एक जमीन का टुकड़ा नहीं है। राष्ट्र भावना है। राष्ट्र के लिए जमीन जरूरी नहीं, जबकि देश के लिए जमीन जरूरी है। हिन्दू समाज भारत का राष्ट्रीय समाज है।
दूसरे दिन के प्रथम सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एससी मोर्चा डॉ भोला सिंह ने मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं विषय पर विस्तार से चर्चा की। 
दूसरे सत्र में भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने अनुसूचित जाति वर्ग एवं भाजपा के विचार विषय पर अपना उदबोधन हुए कहा कि भाजपा उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर का विचार एकात्म मानववाद के विचार को अपनाकर अनुसुचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए मोदी सरकार ने हर संभव कार्य किया है। तीसरे सत्र में सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय प्रभारी एससी मोर्चा श्रीमती अणिमा सोनकर ने कहा कि मीडिया तंत्र एवं सोशल मीडिया को और मजबूत करना और उसके कामकाज में कसावट लाना है। आप सभी को ऊपर से नीचे तक पायदान को मीडिया एव सोशल मीडिया के साथ समन्वय बनाकर काम करना होगा। बूथ स्तर तक के हर एक कार्यक्रम की प्रेस रिलीज मीडिया में देनी होगी तथा सोशल मीडिया पर उसे अच्छे ढंग से रखना होगा।
चतुर्थ सत्र को प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने 2014 के बाद भारत की राजनीति में आये क्रांतिकारी बदलाव पर अपने विचार व्यक्त किये। पांचवें सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माधोसिंह चौधरी ने भाजपा के इतिहास पर विचार व्यक्त किया। इसी प्रकार छठे सत्र में प्रदेश मीडिया सहसयोंजक पंकज मीणा ने प्रदेश मीडिया प्रबंधन एवं महत्व के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
शिविर का अंतिम सत्र को प्रदेश अध्यक्ष एससी मोर्चा कैलाश चंद मेघवाल ने अनुसूचित वर्ग के कार्य योजना एवं बस्ती-संपर्क अभियान पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के साथ ही उससे जुड़े मोर्चों ने भी तैयारी तेज कर दी है। इसी के तहत अनुसूचित जाति-जनजाति के वोटर्स को जोड़ने के लिए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने भी अभियान शुरू किया है।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन से नवंबर तक 70 दिनों तक भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने पूरे राजस्थान में बस्ती संपर्क अभियान चलाया है। इसके अंतर्गत कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी राजस्थान सहित देशभर की 75 हजार बस्तियों में जाकर आम लोगों से संपर्क कर रहे है। इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के सभी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला-मोर्चा अध्यक्ष, प्रभारी हिस्सा ले रहे हैं। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। शनिवार को समापन सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सम्बोधित करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है