22 दिन की यात्रा यात्रा से लौटे श्रद्धालु, ग्रामीणों ने किया फूल मालाओं से स्वागत

Jun 24, 2023 - 20:12
Jun 24, 2023 - 20:13
 0
22 दिन की यात्रा यात्रा से लौटे श्रद्धालु, ग्रामीणों ने किया फूल मालाओं से स्वागत

उदयपुर।(राजस्थान/मुकेश मेनारिया)

बर्ड विलेज मेनार गांव से उतर भारत की तीर्थ यात्रा पर रवाना हुआ 35 तीर्थ यात्रियों का जत्था करीब 22 दिन की यात्रा के बाद शनिवार सुबह पुनः लौटा। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने उनका गर्म जोशी से स्वागत कर निज आवास पर पहंुचाया। इस दौरान यात्रियों के अन्य गावं में रहने वाले रिश्तेदार भी स्वागत रस्म में शामिल हुए।
गांव के ही लोकेश मेनारिया ने बताया कि यह तीर्थ यात्रियों को जत्था गत दो जून को रवाना हुआ था। जिसमें मेनार के 16, रुण्डेडा, पानेरियों की मादड़ी और मावली डांगीयान के छह छह यात्री थे। वहीं सलूंबर के दो धर्म प्रेमी थे। जो उत्तराखण्ड के  केदारनाथ , बद्री नाथ , गंगोत्री-यमनोत्री का दर्शन कर शनिवार को सकुशल मेनार पहंचे। यात्रियों की अगवानी करने के लिए मेनार वासी डीजे की डीजे की धुन पर थिरकते ब्रह्म सागर पाल के किनारे स्थित पथवारी स्थानक पहंुचे । जहां गंगा मैया पूजन के बाद तीर्थयात्रियों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। वही इसके बाद ढोल नगाड़ों व डीजे के साथ सभी अम्बा माता मंदिर, नीम का चौराहा,चारभुजा मंदिर, थंभ चौक से निज आवास पहुंचे। इस दौरान तीर्थ यात्रा पर धर्मप्रमियों के परिवारों की महिलाएं सिर पर ज्वारे लेकर चल रही थी वही अन्य महिलाएं मंगल गीत गाती स्वागत की परपरा निर्वाहित कर रही थी। यात्रा से लौटे लोगों ने यात्रा संयोजक राजू भाई मेनारिया द्वारा की गई उत्कृष्ट सेवा की भूरी भूरी प्रशंसा की। आपको बता दें कि राजूभाई मेनारिया ट्यरिज्म के पेशे से जडे हुए है और पिछले बीस साल में हजारों लोगों को तीर्थ यात्रा पर ले जा चुके है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................