बाठरड़ा खुर्द मे कावड़ यात्रा 3 अगस्त को, तैयारी बैठक संपन्न

Jul 25, 2025 - 13:29
 0
बाठरड़ा खुर्द मे कावड़ यात्रा 3 अगस्त को, तैयारी बैठक संपन्न

उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) महादेव कावड़ संघ द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 3 अगस्त, रविवार को सुबह ओराकांकर महादेव मंदिर से शुरू होकर नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां सैकड़ों कावड़िए भगवान शिव का जल अभिषेक करेगें। महादेव कावड़ संघ सदस्य अनिल मेनारिया ने बताया कि संघ द्वारा यात्रा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। यात्रा में ऊंट गाड़ी में श्रृंगारित शिवलिंग विराजमान होगें । अघोरी के वेष में डीजे की धुन पर कलाकार नृत्य करेंगे। यात्रा ओराकांकर महादेव से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचेगी। इस अवसर पर जुगल सोमावत, दिनेश जोशी, हेमंत जोशी, हितेश पदमावत, कैलाश जोशी, धर्मेंद्र मेहता,कालूलाल जोशी, मुकेश जोशी, दुर्गेश पांचावत, रमेश जोशी  सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................