संत निरंकारी मिशन द्वारा भारत के 14 पर्वतीय स्थलों पर पर्यावरण दिवस का आयोजन

Jun 6, 2022 - 02:34
 0
संत निरंकारी मिशन द्वारा भारत के 14 पर्वतीय स्थलों पर पर्यावरण दिवस का आयोजन

खैरथल / हीरा लाल भूरानी
              विश्व पर्यावरण दिवस में भागीदारी लेने हेतु संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा द्वारा 10000  स्वयं सेवकों के साथ मिलकर देश के 7 राज्यों के 14 पर्वतीय स्थलों पर व्यापक स्वच्छता एवं पर्यावरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य सभी को पर्यावरण संकट के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित करना है।

     संत निरंकारी मंडल अलवर के जोनल मीडिया प्रभारी( प्रेस एवं पब्लिसिटी विभाग) अमृत खत्री ने बताया कि वर्तमान समय में हमारी पृथ्वी ग्लोबल वार्मिंग के संकट से जूझ रही है ।ऐसे समय में पर वृक्षारोपण जैसे अभियान द्वारा पर्यावरण का संतुलन बनाया जा सकता है। पर्यावरण संकट के मध्य जहां प्रदूषण से निपटने के लिए पूरी दुनिया एक साथ है वहां ऐसे समय में संत निरंकारी मिशन के हजारों स्वयं सेवकों के संग मिलकर 14 पर्वतीय स्थलों जिनमें उत्तराखंड के मसूरी, ऋषिकेश ,लैंसडाउन और नैनीताल में ,शिमला हिमाचल प्रदेश में ,महाराष्ट्र में महाबलेश्वर पंचगनी ,खंडाला ,लोनावाला और पन्हाला ,राजस्थान में माउंट आबू और सिक्किम में गंगतोक जैसे स्थानों पर प्रातः 8:00 बजे से अभियान का आरंभ होगा।
निरंकारी मिशन निरंतर आध्यात्मिक जागृति के साथ-साथ मानवता की सेवा में स्वयं को प्रतिपल समर्पित करता हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................