गुरला में मनाया गया फागोत्सव, गुलाल व फूलों से खेली होली भजन कीर्तन का लिया आनंद

Mar 14, 2022 - 23:58
Mar 15, 2022 - 00:11
 0
गुरला में मनाया गया फागोत्सव, गुलाल व फूलों से खेली होली भजन कीर्तन का लिया आनंद

गुरलाँ (भीलवाड़ा, राजस्थान/ बद्रीलाल माली) नेशनल हाईवे 758  स्थित  गुरला वार्ड नं 7  मुरलीधर मंदिर पर  महिला मंडल द्वारा फागोत्सव का आयोजन किया गया। इसमे सर्वप्रथम पूजारी दिपक वैष्णव द्वारा भगवान मुरलीधर भगवान का आकर्षक एवं मनमोहक श्रंगार किया गया। इसके बाद दोपहर  2 बजे से  महिलाएं बड़ी संख्या में सज-धज एवं लाल चुनरी वाली साड़ी पहनकर घरो में बनाए गए स्वादिष्ठ व्यंजनों एवं अन्य मिठाइयो और फलो के साथ मंदिर पहुंची। महिलाओ ने दिनभर मंदिर परिसर में भजन कीर्तन भी किए और राधा कृष्ण के भक्ति गीतों पर जमकर रंगों लगा कर महिला ने फागोत्सव मनाया। दोहपर बाद 5 बजे भगवान मुरलीधर भगवान की महाआरती की गई ओर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल संतोष देवी त्रिपाठी  माया देवी लीला देवी चन्दा देवी मुन्ना देवी  हगामी देवी  प्रेम देवी शांता देवी अभिधा देवी सोनिया  सीमा सोनी प्रेम देवी सोनी दुर्गा देवी लक्ष्मी देवी प्रीति त्रिपाठी पिंकी त्रिपाठी घिसी देवी कृष्णा देवी पूरण देवी आदि मौजूद रहे!  

माली (सैनी) महासभा का होली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न, समारोह में जिलाध्यक्ष गोपाल लाल माली को भी किया सम्मानित

राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी का होली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह महासभा के प्रदेशाध्यक्ष छुट्टनलाल सैनी की अध्यक्षता में पुष्कर स्थित चौहान सैरेटन मानसिंह गु्रप में आयोजित किया गया। महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष ताराचंद गहलोत ने बताया कि सम्मान समारोह में सभी जिलों के पदाधिकारियों ने सामाजिक उत्थान और समाज को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर करने पर मंथन किया।

साथ ही सरकार से राजनैतिक नियुक्तियों में माली समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने पर राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट किया। इस समारोह में राजस्थान सरकार द्वारा निगमों व बोर्डों में समाज के नियुक्त प्रतिनिधियों का महासभा के द्वारा स्वागत सम्मान के साथ भीलवाड़ा माली महासभा के जिलाध्यक्ष गोपाल लाल माली का भी समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्यों एवं सेवा के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।

समारोह में महासभा के संरक्षक मांगीलाल पंवार, सेवाराम दग्दी, महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष गीता सौलंकी, माली युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन कच्छावा, हरियाणा सैनी समाज के अध्यक्ष ओपी सैनी, महात्मा फूले राष्ट्रीय जागृति मंच के अध्यक्ष मोतीलाल सांखला, आईपीएस पी.आर. गहलोत, मनोज अजमेरा, महेश चौहान, भैरूलाल माली, हेमराज सिसोदिया, सहित महासभा के सैकड़ों पदाधिकारी एवं सदस्य आदि समाज बंधु मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है