युवा एसपी धर्मेंद्र सिंह का खौफ: बीहड़ों में लगातार सर्चिंग से बदमाशों में हड़कंप, छुटपुट बदमाश भी हुए जमींदोज

Feb 4, 2023 - 23:44
 0
युवा एसपी धर्मेंद्र सिंह का खौफ:  बीहड़ों में लगातार सर्चिंग से बदमाशों में हड़कंप, छुटपुट बदमाश भी हुए जमींदोज

धौलपुर (राजस्थान/ राजकुमार सैन)  दस्यु केशव गुर्जर को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के बाद एसपी धर्मेंद्र सिंह का दस्यु और बदमाशों में बड़ा खौफ आ गया है। बीहड़ों में रात को लगातार सर्चिंग ऑपरेशन को लेकर अब छुटपुट बदमाश भी बीहड़ों के साथ आसपास से जमींदोज हो गए हैं। दिलचस्प बात है कि पुलिस टीम के साथ रात भर एसपी धर्मेंद्र सिंह बीहड़ों में हथियारों के साथ बदमाशों की तलाश करते मोर्चा संभाले हुए हैं, वहीं एसपी धर्मेंद्र सिंह के खौफ से बदमाशों ने बीहड़ों से अब किनारा कर लिया है। जानकारी के अनुसार, दस्यु केशव को पकड़ने के लिए पूर्व एसपी मृदुल कच्छावा ने काफी प्रयास किए थे, लेकिन करीब एक साल तक कड़ी मेहनत करने के बाद उनका ट्रांसफर होने पर दस्यु केशव को पकड़ना उनका सपना रह गया। इसके बाद एसपी केशर सिंह ने भी दस्यु केशव को पकड़ने के लिए पूरा जोर लगा दिया था, लेकिन वे भी उसे पकड़ने में सफलता हासिल नहीं कर पाए। इसके बाद धौलपुर आए युवा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने भी दस्यु केशव को पकड़ने की ठान ली और बदमाशों व अवैध हथियारों की धरपकड़ के खिलाफ अभियान चलाकर मुखबिर तंत्र को मजबूत किया। साथ ही दस्यु केशव को पकड़कर युवाओं के साथ आमजन के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है