मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान एवं संगठनात्मक चर्चा

Mar 17, 2023 - 12:54
 0
मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में  हाथ से हाथ जोड़ो अभियान एवं संगठनात्मक चर्चा

पाली(बरकत खान )

राजीव गांधी स्मृति भवन कांग्रेस कार्यालय पाली में शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीवराज बोराणा की अध्यक्षता एवं विधानसभा चुनाव प्रत्याशी महावीरसिंह राजपुरोहित सुकरलाई के मुख्य आतिथ्य में मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान एवं संगठनात्मक चर्चा की गई।

गौरतलब है कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र के मतदाताओं के घर जाएंगे और उन्हें कांग्रेस की विचारधारा के बारे में बताएंगे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जो संदेश दिया गया, उस संदेश को घर-घर पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर  पूर्व जिलाध्यक्ष अज़ीज़ दर्द,  रोहट ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारीसिंह राजपुरोहित, पार्षद सन्तोखसिंह बाजवा, पार्षद एवं कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश महासचिव आमीन अली रंगरेज़, मण्डल अध्यक्ष हाजी बाबू भाई गौरी, राजू सोलंकी, रघुनाथसिंह राठौड़ मंडली, अशोक गौड़, चेलाराम रारबड़ा, रमेश चौधरी, बाबू भाई कीर मोजुद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................