सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष की निष्क्रियता से सदस्यों में भारी आक्रोश: सर्व सम्मति से बनाई नई कार्यकारिणी

नर्मदा वीरसिंह चौधरी सर्वसम्मति से बने सरपंच संघ अध्यक्ष

Jul 28, 2022 - 02:26
Jul 28, 2022 - 02:31
 0
सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष की निष्क्रियता से सदस्यों में भारी आक्रोश: सर्व सम्मति से बनाई नई कार्यकारिणी

रामगढ (अलवर, राजस्थान) रामगढ़ कस्बे स्थित पंचायत समीति के साधारण सभागार में सरपंच संघ के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव रामगढ़ पंचायत समिति के प्रधान नसरू खान की देखरेख में संपन्न हुए।बुधवार को आयोजित हुए सरपंच संघ चुनाव में ग्राम पंचायत बाम्बोली सरपंच नर्मदा वीर सिंह चौधरी को सर्व सम्मति से निर्विरोध सरपंच संघ रामगढ़ का अध्यक्ष चुना गया। गौरतलब है कि वर्तमान पंचायत काल में 2 वर्ष पूर्व भी सरपंच संघ के चुनाव हुए थे जिसमें अहमद जुबेर खान को अध्यक्ष बनाया गया था परंतु 2 साल तक नकारा साबित होने से सभी सदस्यों में भारी रोष व्याप्त था । जिसके बाद इस नई कार्यकारिणी का गठन बुधवार को किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में नर्मदा वीर सिंह बाम्बोली को अध्यक्ष, ग्राम पंचायत मुनपुर के सरपंच राम खिलाड़ी को उपाध्यक्ष, ग्राम पंचायत नंगला बंजीरका के सरपंच अफसाना शौकत खान को महामंत्री, ग्राम पंचायत बाहाला सरपंच कल्लू खान को सचिव, ग्राम पंचायत चोरोटी पहाड़ के सरपंच रेखा बलवीर गुर्जर को संयुक्त सचिव एवं बगड़ मेंव  सरपंच रिंकू वर्मा को कोषाध्यक्ष का पदभार सर्व सहमति से सौंपा गया। जिसके बाद रामगढ़ प्रधान नसरू खान द्वारा चुने गए पदाधिकारियों सहित सभी सदस्यों का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत बीजवा सरपंच अनीशा आशु खान,  सरपंच रामा, नगला टप्पा सरपंच सरोज ,पिंकी यादव, इंसाफ खान आदि लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है