रैणी के रामपुरा मे भैरू बाबा क्रिकेट क्लब के सानिध्य मे नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को

प्रथम विजेता टीम को एक लाख 11 हजार व उप विजेता को 51 हजार रुपए तथा तीसरे स्थान पर 22 हजार और चौथे नंबर की टीम को 11 हजार रुपए पुरस्कार दिए जायेगे ---एन्ट्री फीस 21 सौ रुपए व 64 टीम शामिल हो सकती है --- टूर्नामेंट के मुख्य अतिथी मनोहर दास महाराज गौ-शाला आश्रम और कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय सरपंच राजेश कुमार मीना करेंगे

May 9, 2023 - 14:22
 0
रैणी के रामपुरा मे भैरू बाबा क्रिकेट क्लब के सानिध्य मे नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार  को

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत-रामपुरा मे भैरू बाबा क्रिकेट क्लब द्वारा नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार 10 मई से आयोजन किया जा रहा है जिसका उदघाटन 10 मई को शाम को मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 श्री मनोहर दास महाराज जी के द्वारा किया जावेगा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय सरपंच राजेश कुमार मीना के द्वारा की जावेगी। 
टूर्नामेंट का स्थान : स्व. रामजीलाल मीना क्रिकेट स्टेडियम , रामपुरा मे आयोजित होगी।
टूर्नामेंट समस्त ग्रामवासी रामपुरा वालो के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
इस टूर्नामेंट मे
प्रथम विजेता को 111111 रुपए व शिल्ड स्थानीय सरपंच राजेश कुमार मीना  द्वारा निजि खर्चे से दी जावेगी तथा इसी प्रकार से द्वितीय विजेता टीम को 51151 रुपए व शिल्ड  जगन प्रसाद कांवत (रिटायर्ड IRS उत्पाद शुल्क द्वारा) दी जावेगी एवं   
तृतीय स्थान को 22222 रुपए व शिल्ड तथा चतुर्थ स्थान विजेता को 11111रूपये व शिल्ड दोनो ही टीम को (तीसरी व चौथी) नारायण लाल मीना (रिटायर्ड लेखाधिकारी प्रथम राजस्थान सरकार) के
द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह 10 मई 2023 को शाम 7 किया जाएगा पहला मुकाबला जगजीवनपुर v/s मौखरोली के बीच खेला जाएगा। फाइनल मैच 24/5/2023 को खेला जाएगा।मिडिया को यह सारी जानकारी स्थानीय सरपंच राजेश कुमार मीना के द्वारा दी गई है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................