जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने युवाओं के साथ किया संवाद

Jun 7, 2023 - 20:01
 0
जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने युवाओं के साथ किया संवाद

नारायणपुर ,अलवर (भारत कुमार शर्मा)

लड़के एवं लड़कियों की करवाई400 ,800मीटर  दौड़ प्रतियोगिता 

नारायणपुर कस्बे के खेल स्टेडियम में युवाओं एवं खिलाड़ियों के सम्पूर्ण विकास तथा उत्तम स्वास्थ्य के संकल्प के साथ सेवा माह विकास तिर्थ यात्रा के तहत आज सुबह 5 बजे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने नारायणपुर खेल स्टेडियम में युवाओं के व्यायाम किया। तथा उन्होंने सेहत के लिए व्यायाम कितना जरूरी है इस बारे में भी सभी युवाओं से विस्तृत चर्चा की। तथा जयपुर ग्रामीण लोकसभा छेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए 30 करोड़ की लागत से 17 खेल स्टेडियम तैयार करवाएं है। उन्होंने युवाओं से कहा कि आपको जिस भी जगह मेरी मदद की आवश्यकता हो तो आप मेरे से सम्पर्क करें मैं आपकी हर संभव मदद करने को तैयार हूं।
लडके एवं लड़कियों द्वारा कर्नल  के साथ व्यायाम करने पर चेहरे खिल उठे। इस मौके पर क्षेत्र का युवा वर्ग बहुत उत्साहित नजर आया।
इसके बाद दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिला वर्ग में प्रथम चेतन यादव, द्वितीय रुपला जाट, तृतीय पूजा जाट तथा पुरुष वर्ग में प्रथम संजय, द्वितीय हर्षित यादव, तृतीय नवीन रहा इन सबको कर्नल साहब ने सम्मानित किया। इस मौके पर बलबीर गुर्जर, सुरेंद्र शर्मा, सुरेश कपुरिया, मुकेश गोठवाल, बद्री मुक्कड, जीतेश पाण्डे, रिंकू गुवारिया सहित सैंकड़ों युवा मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................