कठूमर पुलिस ने हत्या व चोरी के मुकदमे में फरार तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Feb 11, 2022 - 16:55
Feb 11, 2022 - 21:22
 0
कठूमर पुलिस ने हत्या व चोरी के मुकदमे में फरार तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

कठूमर (अलवर, राजस्थान) कठूमर थानाधिकारी सुरेशसिंह ने बताया कि पुलिस थाना कठूमर द्वारा विभिन्न मुकदमात में वांछित मुलजिमान की गिरफ्तारी हेतु थाना द्वारा विशेष टीम गठित कर फरार मुलजिम की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। और तलाशी ली गई ।
इसी क्रम में टीम द्वारा लगन और मेहनत से लगातार प्रयास करते हुए थाना के मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त सिरमौर पुत्र जगदीश निवासी पिसई, दूसरा मुकदमे में फरार चल रहे मुलजिम राहुल पुत्र रतीराम एवं मुकदमा नंबर तीन में फरार चल रहे मुलजिम सौरभ पुत्र महेंद्र पाल सिंह को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त मामले के तीन आराेपी तीन नंबर से फरार चल रहे थे
थाने में गठित टीम थानाधिकारी सुरेशसिंह पुलिस निरीक्षक, रघुवीर सिंह हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल असलम खान, अरशद, बचन सिंह, रविकुमार, विष्णु आदि द्वारा टीम गठित कर फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

अशोक भारद्वाज कठूमर कठूमर, अलवर, राजस्थान