बानसूर में परशुराम भवन में ब्राह्मण समाज का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन

Apr 23, 2023 - 19:36
 0
बानसूर में परशुराम भवन में ब्राह्मण समाज का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन

बानसूर,अलवर (सुनील कुमार)

बानसूर में परशुराम भवन में ब्राह्मण समाज का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व भगवान परशुराम की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा परशुराम भवन से शुरू होकर मेन बाजार होती हुई वापस परशुराम भवन पहुंची जहां जगह-जगह शोभायात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान भगवान शिव शंकर पार्वती और राधा कृष्ण की रासलीला तथा झांकी दिखाई गई जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। इसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरविंद शर्मा की देखरेख में आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर समाज को एकजुट करने तथा भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वही कार्यक्रम में भामाशाहों ने समाज के विकास के लिए योगदान दिया गया। मंच का संचालन जितेंद्र लाटा ने किया। इस मौके पर समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया गया जिससे कि समाज के बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर समाज व राष्ट्र का निर्माण कर सकें। इस दौरान मुसद्दीलाल ढांचौलिया, मातादीन शर्मा,प्रवेश बोहरा, गोपाल पुरोहित, गजेन्द्र ज्ञानपुरिया, कृष्ण गोपाल कौशिक, जयप्रकाश शर्मा,डा शशिकांत बोहरा, पीयूष पुरोहित,रामानंद दीक्षित,कैलाश चंद शर्मा,पवन कौशिक, गिरधारी लाल ढांचौलिया,मनोज दीक्षित, नरेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, गंगालहरी पारिक, सुशील पुरोहित, आनंद शर्मा, घनश्याम दीक्षित,कैलाश शर्मा, सुभाष जोशी,अशोक मिश्रा, जितेन्द्र शर्मा, पूर्व सरपंच गजानंद शर्मा सहित विप्र बंधु मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................